RAIGARH

स्काई एलॉयज टेमटेमा प्लांट फैला रहा जहर रूपी काला प्रदूषण तेज हवा के साथ फैल रहा काला धुआं

रायगढ़/खरसिया क्षेत्र के ग्राम टेमटेमा में स्थित स्काई एलॉयज प्लांट द्वारा पर्यावरण नियमों का उड़ाई जा रही खुलेआम धज्जियां पूरा क्षेत्र में काला धुआं फैलाया जा रहा है जिससे आस-पास के गांव प्रभावित हो रहा है हाईवे के किनारे ही प्लांट है जिससे आने जाने वालों और मोटर सायकल वालो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है धुआं जो की सीधे आंख मुंह में पड़ता है जिससे की कभी-कभी तो आने जाने को सामने का रास्ता दिखाई नही देता आस-पास के प्रभावित गांव कनमुरा , मुरा, चपले मैन रोड तक प्रभावित होते है कंपनी की मनमानी भी देखी जा सकती है गांव वालो ने कई बार इसका विरोध किया है लेकिन आवाज दब जाती है काला धुआं से आस-पास के हरे भरे पेड़ो पर भी पड़ रहा है दुआ की वजह से रास्ते भी दिखाई नहीं दे रहा है पूरा क्षेत्र में धुआं ही धुआं है जो देखने लायक है धुआं इतना तेज है कि पूरा क्षेत्र काला ही काला नजर आता है प्रबंधन को इस बात की कोई परवाह नही की इससे आस-पास के गांव वाले, किसान , और आम जनता परेशान है इन पर कार्यवाही भी नही होना इनके हौसले को और बुलंद करते है ये कंपनी में अगर सुरक्षा की भी बात की जाए तो उसमे भी बहुत कुछ खामियां भी नजर आएंगी लेकिन कंपनी को अपने काम से मतलब है । इसी तरह काला धुआं जो की सबसे बड़ी परेशानी है लोगो को कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा दे रही है और पानी को भी दूषित कर रही और आम जनों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking