आबकारी विभाग एक्शन मोड में लगातार हो रही कार्रवाई

रायगढ़ / आबकारी विभाग एक्शन मोड में है। जब से क्रिस्टोफर खलखो सहायक आयुक्त आबकारी विभाग रायगढ़ ने कमान संभाला है तब से लगातार अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही जारी है। जिससे अवैध शराब बिक्री करने वालों के हड़कम मचा हुआ है। आज फिर आबकारी विभाग ने रायगढ़, पूंजीपथरा और धरमजयगढ़ में आबकारी विभाग ने कार्यवाही की है ।
जिसका विवरण इस प्रकार है
आरोपिया – लक्ष्मीबाई सारथी पति विनोद सारथी बसंतपुर थाना – कोतरारोड।
शराब मात्रा – 07.250 लीटर महुआ शराब। धारा 34 “2” एवं 59″क” आबकारी अधिनियम।
वृत – श्री जितेश नायक आबकारी उप निरीक्षक वृत रायगढ़ उतर द्वारा प्रकरण कायम।
आरोपी – ज्योतिलाल यादव पिता श्याम लाल यादव ग्राम-डेहरीडीह थाना – पूंजीपथरा।
जप्ती शराब – 16.0 लीटर महुआ शराब। धारा – 34″2″ एवं 59 “क” आबकारी अधिनियम।
वृत – श्री अंकित अग्रवाल आबकारी उप निरीक्षक वृत घरघोड़ा द्वारा प्रकरण कायम।
निर्मला यादव पति गणपत यादव सेमीपाली धरमजायगढ़।
शराब मात्रा 04.500 लीटर महुआ शराब एवं 80 किलोग्राम महुआ लाहन।
धारा – 34 (1) “क” “च”
वृत – श्री संतोष कुमार नारंग आबकारी उप निरीक्षक वृत धरमजायगढ़ द्वारा प्रकरण कायम।
