सड़क सुरक्षा यातायात एवं नशा मुक्ति विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ संपन्न

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग नया रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी,शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलसचिव डॉ. इंदु अनंत के निर्देशन में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ द्वारा डॉ.सुशील कुमार एक्का कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के मार्गदर्शन एवं श्री भोजराम पटेल जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला रायगढ़ जी के नेतृत्व में उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ में *”सड़क सुरक्षा यातायात एवं नशामुक्ति”* विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय रंगोली, भाषण, चित्रकला, निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिता संपन्न हुआ । उक्त प्रतियोगिता में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के अंतर्गत संबद्ध जिला रायगढ़, सारंगढ़ -बिलाईगढ़, सक्ती एवं जांजगीर-चांपा के महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । सड़क सुरक्षा एवं यातायात विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें भारती चतुर्वेदी बीएससी तृतीय वर्ष शासकीय महाविद्यालय कुसमुरा ने प्रथम स्थान, विमल प्रधान (कक्षा 12वीं) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया ने द्वितीय स्थान, नीलिमा मेहर बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर शासकीय महाविद्यालय चंद्रपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया । सड़क सुरक्षा एवं यातायात विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कुमकुम सोन बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर शासकीय नवीन महा. चंद्रपुर ने प्रथम स्थान,अनीता महंत बीएससी द्वितीय वर्ष उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली ने द्वितीय स्थान व निशा पटेल बीएससी तृतीय वर्ष नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले ने तृतीय स्थान हासिल किया । सड़क सुरक्षा यातायात एवं नशामुक्ति विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें भारती चतुर्वेदी बीएससी तृतीय वर्ष शासकीय महाविद्यालय कुसमुरा ने प्रथम स्थान , निशा साहू बीएससी द्वितीय शासकीय महाविद्यालय चपले ने द्वितीय स्थान एवं रोहिणी बीएससी तृतीय वर्ष श्री ऋषभदेव विद्योदय महा. बनाहिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रभात यादव बीएससी द्वितीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति ने प्रथम स्थान , सानू पुष्टि बीएससी तृतीय वर्ष शास . महा.घरघोड़ा ने द्वितीय स्थान एवं एलीशीबा पुष्टि बीए तृतीय वर्ष शास. महा. चपले ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में निमेष निराला बीसीए द्वितीय सेमेस्टर अनंत कॉलेज रायगढ़ ने प्रथम स्थान, शारदा सोनी एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महा. जांजगीर ने द्वितीय स्थान एवं सत्यम दुबे 12वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया ने तृतीय स्थान हासिल किया । निर्णायक सदस्य के रूप में प्रो. ईश्वर प्रसाद साहू शासकीय महाविद्यालय कुसमुरा ; डॉ.हरप्रीत कौर शासकीय जाज्जवल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर, डॉ.कौशल्या मैत्री शासकीय बेदराम महा. मालखरौदा जिला सक्ती , डॉ.के.सी.गुप्ता किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ , प्रो. डॉ.मनोहर लाल पटेल शास महा. चपले ,प्रो. धनंजय बरेठ शास.महा.बरमकेला , सौदागर चौहान (कार्यक्रम अधिकारी ) राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली, गोपाल श्रीवास आइक्यूएसी हेड उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली उपस्थित रहे l उक्त प्रतियोगिताओं में विवि के अलग अलग जिला के विभिन्न महा विद्यालयों से 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
