RAIGARH

छत्तीसगढ़ में “पिछड़ा वर्ग जनजागरण मंच” का गठन, अरविंद साहू बने प्रदेश अध्यक्ष

रायगढ़। पिछड़ा वर्ग समाज के हक और अधिकारों को लेकर एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत करते हुए “पिछड़ा वर्ग जनजागरण मंच छत्तीसगढ़” का गठन किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र स्थित होटल पहुना में रविवार को संध्या 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद साहू को मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही प्रदेश स्तर पर कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गईं।आरती यादव – प्रदेश संरक्षक,रुक्मणी साहू – प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग,पिरित राम पटेल – प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक मंच,रामाधर साहू – प्रदेश महासचिव,तिलक राम यादव – रायगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष,राजेश महंत – रायगढ़ शहर अध्यक्ष,सोनू यादव, गोविंद यादव, राजेंद्र कुमार यादव रायगढ़ शहर में विभिन्न दायित्वों पर नियुक्त।

बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक आरती यादव और प्रदेश अध्यक्ष अरविंद साहू ने कहा, “पिछड़ा वर्ग केवल एक शब्द नहीं, यह उस समाज की पहचान है जिसे वर्षों से हाशिए पर रखा गया, लेकिन जिसने कभी हार नहीं मानी। हमने खेतों से लेकर किताबों तक, मजदूरी से लेकर मंत्रालय तक अपना रास्ता खुद बनाया है।
उन्होंने आगे कहा कि मंच का उद्देश्य समाज को संगठित कर एक आवाज, एक आंदोलन के रूप में खड़ा करना है ताकि शिक्षा, रोजगार और सम्मान जैसे मूल अधिकारों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।
हमारा संघर्ष किसी जाति से नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से है जो हमें बराबरी जीने का हक नहीं देती। यह हक है,भीख नहीं।
मंच ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और पिछड़ा वर्ग समाज को सामाजिक, राजनीतिक व प्रशासनिक भागीदारी में आगे लाने के प्रयास किए जाएंगे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking