RAIGARH

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की ली बैठक

रायगढ़, 20 मई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सुशासन तिहार में प्राप्त व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के आवेदनों पर शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेेजमेंट यूनिट के संबंध में चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हाइवे किनारे निर्मित सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील करने, ठोस अपषिष्ट प्रबंधन अन्तर्गत घर-घर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत पूर्ण करने एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य, परियोजना अधिकारी श्री महेश पटेल, सहायक परियोजना अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह राय, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला रायगढ़ एवं जिला सलाहकार श्री अर्जुन मेहेर, श्री हीरा सिंग गोड़ उपस्थित रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking