RAIGARH

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

*’योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर होगा इस वर्ष का 11 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस*

रायगढ़, 20 जून 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में 21 जून 2025 को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउण्ड बोईरदादर, रायगढ़ में प्रात: 7 बजे से आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रायगढ़ के इच्छुक नागरिक स्टेडियम ग्राउण्ड बोईरदादर, रायगढ़ में पहुंचकर योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking