सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोहन राणा का मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में हुआ सफल ऑपरेशन

ट्रक से दुर्घटना के बाद उनके बांए छाती और बायी ओर पेट पर लगी थी चोट ।जिनके कारण बायी ओर का फेफडा और ऑत बाहर आ गया था। और डायाफ्राम में गंभीर चोट लगी थी साथ ही बायी ओर छटी पसली के नीचे सारी हड्डी टूटी हुई थी
सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अभी डॉक्टरों की देख-रेख में सर्जरी रोग विभाग में भर्ती
रायगढ़ 21फरवरी 2025 ,स्व. श्री लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी मरीज के बेहतर इलाज के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में सर्जरी रोग विभाग में भर्ती मोहन राणा उम्र 50वर्ष निवासी लोईंग ,जिला रायगढ़ का सफल ऑपरेशन डीन डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक किया गया।
मोहन राना ,उम्र 50 वर्ष ,14 फरवरी 2025 को शाम 06:40 मे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के आपातकालीन चिकित्सा विभाग में रोड़ एक्सिडेंट के पश्चात लाया गया , उनका एक्सिडेंट लोईंग रोड रायगढ़ में ट्रक से हुआ था, दुर्घटना के बाद उनके बांए छाती और बायी ओर पेट पर गंभीर चोट लगी थी। जिनके कारण बायी ओर का फेफडा और ऑत बाहर आ गया था। और डायाफ्राम में भी गंभीर चोट लगी थी डायाफ्राम मानव शरीर में श्वांस की क्रिया के लिए मुख्य मांसपेशी होती है। साथ ही बायी ओर छटी पसली के नीचे सारी हड्डी टूटी हुई थी इस जटिल ऑपरेशन कर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरो की टीम ने मरीज़ की जान बचायी।
विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम ने बताया कि आपातकालीन विभाग से सर्जरी और निश्चेतना विभाग टीम ने सर्वप्रथम मरीज मोहन राणा को गंभीर अवस्था से बाहर निकाला फिर तत्काल ही सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले गए। ऑपरेशन के दौरान बड़ी आत में छेद भी मिला और डायाफ्राम का बड़ा हिस्सा नष्ट होने के कारण उसे मेश से रिपेयर किया गया। ऑपरेशन के दौरान सर्जरी और निश्चेतना विभाग की टीम ने मरीज के गंभीर अवस्था में रहने के बावजूद 5 घंटे चली सर्जरी को सफल किया ,सर्जरी के बाद आई.सी.यू. (ICU )में गहन निरीक्षण में रखा गया, इस दौरान लगातार विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम गहन चिकित्सा ईकाई आई.सी.यू. (ICU ) में ही उपस्थित रहे। दिनांक 17.02.2025 को मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और 18.02.2025 से आई.सी.यू. (ICU) में चलना शुरू कर दिया। अभी मरीज मोहन राना की स्थिति अच्छी है और वह अपनी दैनिक कार्य शुरू कर दिये है। आज मरीज़ को सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया हैं।ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था डॉक्टरों की कुशल टीम ने संभव कर दिखाया।
सर्जरी टीम में विभागाध्यक्ष डॉ .अनिल कुमार हरिप्रिया , डॉ एस के माने (सहप्राध्यापक )डॉ. खेम सागर पटेल (सहायक प्राध्यापक) , डॉ नेहा श्रीवास्तव (सीनियर रेसिडेंट) निश्चेतना विभाग टीम के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.एम. लकड़ा , डॉ. लक्ष्मी यादव , डॉ अमितेश पाण्डेय , डॉ हरप्रीत साहू द्वारा जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया।
