पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ का 5वां वार्षिकोत्सव समारोह

रायगढ़ । पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ नगर पालिका निगम के महापौर जीवर्धन चौहान ने किया एवं मुख्य अतिथि के रूप में आर ए पांडेय पूर्वांचल विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि राधा कांत पांडेय समाजसेवी भिलाई, प्रेमकांत पांडेय समाजसेवी भिलाई, एच आर शर्मा समाजसेवी रायपुर, आर पी सिंह समाजसेवी रायपुर व किरोड़ीमल नगर से समाज सेवी बृज किशोर सिंह उपस्थित थे।
पूर्वांचल भोजपुरी समाज का गठन 05 वर्ष पूर्व, रायगढ़ व छत्तीसगढ़ में बिखरे हुए समाज के लोगों को एकजुट करने, सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने, समाज के व अन्य समाज के लोगों को सामाजिक व आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था।
रायगढ़ में भोजपुरी समाज के द्वारा बहुत सारे सामाजिक कार्य विगत पांच वर्ष में किए गए हैं ।
पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ ने बीते वर्षों में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवसेवा से जुड़ी गतिविधियाँ संचालित की हैं, जिनसे समाज में सहयोग, सद्भावना और सेवा की भावना को बल मिला है।जिसमें मुख्य रूप से कोरोना महामारी के कठिन समय में समाज ने प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों तक निःशुल्क भोजन पैकेट पहुंचाया, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान जिसमें मेट्रो बालाजी अस्पताल और JMJ मॉर्निंग स्टार अस्पताल के डॉक्टरों का सम्मान शामिल है। समाज द्वारा समय-समय पर ब्लड डोनेशन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिससे अनेक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। 11 जुलाई 2024 से मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में “माँ अन्नपूर्णा रसोई” के माध्यम से मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है । इसी तरह समाज ने बुजुर्गों के सम्मान और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किए। जरूरतमंद परिवारों को विवाह समारोहों में सहयोग दिया गया तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। समाज द्वारा रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया का भी सम्मान समारोह आयोजित कर उनके मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर गणेश भगवान की वंदना के साथ हुआ।
समाज के वरिष्ठ लोग भिन्न-भिन्न जगह से आए थे। रायगढ़ से लगभग 2000 लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों, महिला इकाई, मेधावी छात्रों और समाज के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संगीत कार्यक्रम में सुरसंग्राम विजेता एवं भोजपुरी गीत कलाकार वीरेंद्र भारती ने भोजपुरी संगीत का रंगारंग प्रस्तुति दी।
