जमीनी कार्यकर्ता दीपक मंडल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री

_________________________________________
*प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया नियुक्ति आदेश*
रायगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं को लगातार जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने धरमजयगढ़ विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक मंडल को जिला कांग्रेस ग्रामीण का प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
दीपक मंडल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों, जन आंदोलनों तथा पार्टी कार्यक्रमों के संचालन में उनकी भूमिका प्रभावशाली रही है। इससे पहले 2013 में दीपक मंडल शहिद नंद कुमार पटेल के नेतृत्व में निकल गए परिवर्तन यात्रा के समय मीडिया कोऑर्डिनेटर, 2014 मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ महामंत्री, विधायक लालजीत सिंह राठिया के मीडिया प्रभारी, 2015 में किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष दिलीप पांडेय और और अरुण मालाकार के साथ भी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के संगठन में मीडिया विभाग का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं के साथ सतत् संवाद और पार्टी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद दीपक मंडल ने एआईसीसी सचिव छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला अध्यक्ष नागेंद्र नेगी, पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के साथ पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति से जिला कांग्रेस ग्रामीण संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं में भी इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
*वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दिया बधाई*
रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के बाद रायगढ़ कांग्रेस भवन में नवनियुक्त प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल को सभी वरिष्ठ और कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नेता गणों ने बधाई और शुभकामनाएं दी जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला , दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष शाखा यादव शहर महामंत्री विकास ठेठवार, प्रदेश सचिव प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, किरण पंडा, मिलन मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा, पूर्व एल्डरमैन मीडिया प्रभारी वसीम खान, युवा नेता रवी पांडेय, सोनू पुरोहित, वरिष्ठ नेता मिर्जा बेग शारदा गहलोत ,लकी गहलोत विजय जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा धरमजयगढ़, खरसिया, तमनार ,पुसौर, लैलूंगा, कापू , घरघोड़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने भी सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के नवनियुक्त प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
