कल 31 दिसंबर को कर्मचारी अधिकारी रैली निकाल कर अपनी मांगों पर ध्यान आकर्षित करेंगे

रायगढ़. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय रायपुर के आह्वान पर पूरे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी 29,30 व 31 दिसंबर को निश्चित कालीन हड़ताल पर है. जिला शाखा रायगढ़ द्वारा हड़ताल के अंतिम दिवस 31 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे हड़ताल स्थल कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम से 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिला संयोजक आशीष रंगारी के नेतृत्व में रैली निकाल कर शासन का ध्यान आकर्षित करेंगे .
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी अपनी मांगो केंद्र सरकार के समान राज्य के, कर्मचारियों अधिकारियों एवं पेंनशरो को देय तिथी से महंगाई भत्ता लागू किया जावे, डी ए एरियर्स कर्मचारियों के जी.पी. एफ. खातों में समायोजित किया जावे, सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जावे, लिपिको, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति को दूर करने हेतु गठित पंगुआ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए,प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा का लाभ दिया जावे तथा पंचायत सचिवो का शासकीयकरण किया जाए,सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए, नगरीय निकायो के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जावे, अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10% सीलिंग में शिथलीकरण किया जाए,प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू किया जावे, अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस किया जावे, दैनिक, अनियमित संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने, सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवनिवृत्ती आयु 65 वर्ष किया जावे शामिल है. इन मांगों को लेकर विगत दो दिवस से पंडाल में नेतृत्वकारी साथी अपनी बातें रख रहे हैं. अंतिम दिवस पर रैली कर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक आशीष रंगारी, संरक्षक शेख कलीमुल्लाह अनिल यादव मनोज पांडे, महामंत्री वेद प्रकाश अजगले सचिव एलबीएस जटवार कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल एवं फेडरेशन से संबद्ध सभी कर्मचारी संघो के अध्यक्षों ने रायगढ़ जिला के सभी कर्मचारीयो, अधिकारियो एवं पेंशनरो से दिनांक 31 दिसंबर को रैली में शामिल होकर रैली को एतेहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है.
