RAIGARH

महिला दिवस पर पर्वतारोही याशी जा रही है ऑस्ट्रेलिया का पर्वत फतेह करने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने दी याशी को शुभकामनाएं

रायगढ़, छत्तीसगढ़ की पहली बिटिया जिसने विश्व के चार महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों को फतेह कर इतिहास रच दिया, वो अब इस महिला दिवस पर अपने अभियान के अगले चरण अर्थात पांचवां महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट कोसिस्ज़को को फतेह करने जा रहीं है . इस तारतम्य में याशी ने कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल से सौजन्य भेट की. श्री गोयल ने याशी को शुभकामनाएं देते हुये सफलता पूर्वक सुरक्षित अभियान पूर्ण करने की भावना व्यक्त की.

ज्ञातव्य है कि माउंट कोसिस्ज़को की ऊचाई 7310 फीट है और यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची जगह है.

खास बात यह है कि याशी ने इस अभियान के लिए पाई पाई करके स्वंम पूरी रकम इकठ्ठा की है. वो इस समय बंगलुरु की एक आईटी कंपनी में जॉब करती है. और पिछले कई दिनों से अपने इस अभियान की तैयारी कर रहीं है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का इससे बड़ा और क्या उदारहण होगा.

आप सभी जानते है कि याशी ने अभी तक विश्व के चार महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों पर हमारा महान तिरंगा और बेटी बचाओ के परचम को फहरा कर छत्तीसगढ़ महतारी के मान को और बढ़ाया है. ये पर्वत है माउंट एवरेस्ट ( एशिया), माउंट किलिमनजरो ( अफ्रीका) , माउंट एलब्रश ( यूरोप) और माउंट अककागुआ ( दक्षिण अमरीका) और अन्य कई छोटे बड़े पर्वतो को याशी फतेह कर चुकीं हैं.
रायगढ़ के समस्त विज्ञ जन याशी की सफलता की कामना करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते है.

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking