RAIGARH

सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडा को मिली स्वीकृति


0 शहर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

रायगढ़। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 14 एजेंडा को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने शहर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए निगम निरंतर प्रयासरत है। महापौर ने कहा कि सामान्य सभा में लिए गए निर्णयों से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

बैठक के दौरान वार्ड समिति के गठन, बस टर्मिनल के निर्माण, एसएलआरएम (Solid Liquid Resource Management) सेंटर में संयंत्र स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित एजेंडों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी एजेंडों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वार्ड समितियों के गठन से स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। वहीं बस टर्मिनल के निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी। इस दौरान उन्होंने बस टर्मिनल के लिए तैयार कार्ययोजना में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने केवलिए बस, यात्री वाहन एवं ऑटो रिक्शा के प्रवेश और निकालने के लिए अलग-अलग तीन प्रवेश द्वार होने की जानकारी दी।

आयुक्त ने बताया कि एसएलआरएम सेंटर में संयंत्र की स्थापना से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

बैठक में पार्षदगणों ने भी विभिन्न विकास संबंधी विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। सभी एमआईसी सदस्य एवं पार्षदों की सहमति से इतवारी बाजार में निर्मित ऑक्सीजोन का नामकरण सिंदूर पार्क रखने, पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम का नामकरण संत पूज्य श्री प्रियदर्शी रामजी किए जाने, वार्ड समितियां का गठन ऑडिटोरियम के पास स्थित बाल उद्यान का नामकरण भगवान श्री सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने, अमलीभौंना न्यू सारंगढ़ बस स्टैंड का उन्नयन कार्य अंतर राज्य बस टर्मिनल निर्माण, एस एल आर एम सेंट्रर में गीले एवं सूखे कचरो के प्रबंधन हेतु संयंत्र स्थापना, गुरु घासीदास जयंती आयोजन समिति, स्टेशन चौक युवा समिति, सार्वजनिक रामलीला समिति, चक्रधर नगर कला एवं सांस्कृतिक मंच, श्री बुढी माई दुर्गा उत्सव समिति एवं मड़ाई महोत्सव रायगढ़ समिति को अनुदान देने, शहीदों के नाम से शासकीय शाला, चौक चौराहे एवं पुल का नामकरण करने संबंधित, सामुदायिक भवन केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम से किए जाने, संजय कंपलेक्स एवं मिनी स्टेडियम परिसर स्थित दो दुकानों के नामांतरण करने, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से ढिमरापुर चौक तक डामरीकृत सड़क निर्माण जैसे 14 को एजेंडा को चर्चा उपरांतस्वीकृति प्रदान की गई, जिससे शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सामान्य सभा में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से शहर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री शेख सलीम नियारिया, पार्षदगण, विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking