RAIGARH
अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

रायगढ़ / कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध महुआ शराब की प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 19/03/2026 को आबकारी वृत्त – घरघोड़ा अन्तर्गत तमनार निवासी ललिता उरांव के मकान की जाँच कार्यवाही के दौरान घर के मकान से कुल 15.00 लीटर महुआ शराब (बाजार मूल्य – 3000/-) के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्यवाही की गयी ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक रागिनी पटेल, मुख्य आरक्षक राजेश्वर ठाकुर, आरक्षक प्रवीण कुमार जांगड़े, अनिशा तिर्की का विशेष योगदान रहा।
