जूटमिल प्रबंधन सहित दर्जनभर से अधिक बकायेदारों ने जमा किया संपत्ति कर

0 निगम प्रशासन की सख्ती का असर, लाखों रुपये की हुई वसूली
रायगढ़। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रॉपर्टी, वाटर टैक्स एवं यूजर चार्ज वसूली अभियान का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। निगम की सख्ती और लगातार की जा रही कार्रवाई के चलते जूटमिल प्रबंधन समिति सहित दर्जनभर से अधिक बड़े बकायेदारों ने आगे आकर अपना बकाया संपत्ति कर जमा किया है।
जूटमिल प्रबंधन द्वारा ₹26,38,418 रुपए की बड़ी राशि जमा की गई। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 41 की सुशीला देवी – पवन अग्रवाल द्वारा ₹89, 602 रूपए, वार्ड क्रमांक 23 के राधेश्याम अग्रवाल द्वारा ₹2,04,199 रुपए, वार्ड क्रमांक 5 के एस एस बिल्डर द्वारा ₹79,802 रुपए, मोदी कंपलेक्स के संचालक द्वारा ₹1,07,924 रुपए, शांति बाई – धीरज कुमार द्वारा ₹56,255 रुपए, साईं श्रद्धा होटल संचालक द्वारा ₹1,00,000 रुपए, वार्ड 5 के बसंत कुमार गोविंद अग्रवाल द्वारा ₹1,00,000 रूपए, बैजनाथ – पूनम चंद्र अग्रवाल द्वारा ₹90,4,09 रूपए तथा वार्ड क्रमांक 45 के कैलाश शर्मा द्वारा ₹77,804 रूपए की राशि संपत्ति कर के रूप में जमा की गई।
निगम की राजस्व टीम द्वारा बड़े बकायेदारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं, तथा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर संपत्ति समेकित जलकर एवं यूजर चार्ज जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में बकायेदार स्वयं आगे आकर कर जमा कर रहे हैं।
अवकाश के दिन भी टैक्स जमा की सुविधा, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि राजस्व वसूली को प्राथमिकता देते हुए निगम कार्यालय में सप्ताह के सातों दिन, यहां तक कि अवकाश के दिनों में भी, कार्यालय समय पर टैक्स जमा किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए संपत्ति कर, जलकर, समेकित कर, यूजर चार्ज एवं दुकान किराया समय पर जमा करें, जिससे अतिरिक्त सरचार्ज एवं दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन बड़े बकायेदारों द्वारा अब तक कर जमा नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध सीलिंग, कुर्की एवं अन्य विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
