वार्ड नं. 9 में भारतीय जनता पार्टी की 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रायगढ़ / 6 अप्रैल 2026 को वार्ड नं. 9 में भारतीय जनता पार्टी की 47 वां स्थापना दिवस वार्ड पार्षद अमित शर्मा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शोभा शर्मा प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि सरवन सिदार पूर्व पार्षद, हीरादास बैरागी, लाल मालाकार,घासीराम वस्त्रकार के द्वारा स्व.श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी,स्व.श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रतिमा में फूल माला चढ़ाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि के द्वारा उद्बोधन में महिला शक्ति उनके अधिकार रोजगार व स्वास्थ्य के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया।
वहीं वार्ड पार्षद अमित शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी लोगों को सक्षम लाने का उद्देश्य है। शर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश का सबसे बड़ा पार्टी है और पार्टी की ताकत उसके एक-एक कार्यकर्ता है,जो पूरे जिम्मेदारी और ईमानदारी से समर्पित भावना से कार्य करते हैं। कार्यक्रम के समापन में आभार व्यक्त मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र व मदरसा प्रकोष्ठ रायगढ़ विभाग के संयोजक सैय्यद इफ्तेखार चिंटू साबरी के द्वारा किया गया व कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन सरवन सिदार के निवास में किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के समस्त कार्यकर्ता व निवासी बड़े बुजुर्ग, युवा,महिला बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आए सभी लोगों को मिठाई वितरण किया गया।
