RAIGARH

इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी नेपाल ने छत्तीसगढ़ के पत्रकारों का किया सम्मान

रायगढ़ जिले के चार पत्रकारों को मिला अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सेवा उत्कृष्ट पुरस्कार


रायगढ़ । इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी नेपाल के बैनर तले नेपाल के विराट नगर में आयोजित सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सात पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिसमें रायगढ़ जिले से चार पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सेवा उत्कृष्ट पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार नेपाल के उद्योग कृषि एवं सहकारिता मंत्री इसराइल मसूरी तथा बिहार के अररिया क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह के हाथों मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायगढ़ जिले के ग्रामीण पत्रकारिता के धुरी वरिष्ठ पत्रकार न्यूज वर्ल्ड के जिला संवाददाता, हिंदी वेब पोर्टल के संपादक शेष चरण गुप्त तथा प्राइम छत्तीसगढ़ के संपादक रमेश अग्रवाल, रायगढ़ अंचल के संपादक महादेव परिहारी और न्यूज 77 के जिला संवाददाता संजय जेठवानी को प्रदान की गई । जिले के चार सक्रिय पत्रकारों को अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान से नवाजे जाने से रायगढ़ जिले का पत्रकारिता के क्षेत्र में मान बढ़ गया है। रायगढ़ पत्रकार बिरादरी ने खुशी जताते हुए इन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
आपको बता दे कि इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी नेपाल एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान है जो भारत और नेपाल के बीच टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ साथ दोनों देशों के बीच पारस्परिक संबंध मजबूत करने की दिशा में काम करने वाली संस्था है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking