RAIGARH

तपती गर्मी में राहत की पहल, शहरभर में 8 जगह शुरू हुए प्याऊ

महापौर जीवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा

रायगढ़।भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आज मिनीमाता चौक में आमजन की सुविधा हेतु प्याऊ (पेयजल) का विधिवत पूजा-अर्चना कर महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत शहर के कुल 8 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों मिनीमाता चौक, सत्तीगुड़ी चौक, भुजीभवन चौक, ढिमरापुर चौक, चक्रधर नगर, रेलवे स्टेशन, दशरथ पान ठेला सहित अन्य स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।महापौर श्री चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों और आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनसेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है और हम लगातार प्रयासरत हैं कि आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा किए गए इस प्रयास से गर्मी के मौसम में राहगीरों, मजदूरों एवं आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और जनहित में यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।इस सराहनीय पहल में एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल, श्री पंकज कंकरवाल, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री अशोक यादव, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री अमित शर्मा, श्री त्रिवेणी डहरे, श्री आनंद भगत, नगर निगम के जल प्रभारी श्री सूरज देवांगन एवं अन्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking