पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ ने संगठन के प्रथम स्थापना दिवस दिनांक 17.04.26 को अभियंता भवन रायगढ़ मे जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह की अध्यक्षता में बैठक कर मनाया . बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा विगत वर्ष पेंशनरों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई. बैठक में सरकार द्वारा पेंनशरो के साथ महंगाई भत्ते के मामले में हो रहे भेदभाव पर चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किया गया कि धारा 49 की बाध्यता समाप्त की जाए और सभी पेंशनरो को नियमित कर्मचारियों की तरह देय तिथि से महंगाई भत्ता दिया जावे. बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि सेवानिवृत्ति पश्चात पेंशनरों को मेडिकल सुविधा की ज्यादा आवश्यकता होती है. पेंशनरों के लिए मेडिकल सुविधा का वर्तमान प्रावधान पर्याप्त नहीं है इसलिए पेंशनरों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी जावे. छत्तीसगढ़ सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र के बुजुर्गों की औसत आयु 70 वर्ष मानी गई है. इसलिए 80 वर्ष पश्चात 20% की बढ़ोतरी का लाभ अधिकांश पेंशनर्स नहीं ले पा रहे हैं. छत्तीसगढ़ शासन से 70 वर्ष की आयु में पेंशन बढ़ोतरी की मांग की गई, बैठक मैं शासन की तीर्थ यात्रा योजना में चतुर्थ वर्ग पेंशनरों को भी शामिल जाने की मांग की गई. बैठक में संगठन के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़े जाने के आवश्यकता पर बल दिया गया. स्थापना दिवस पर सुदर्शन लाल उरांव सेवा निवृत इलेक्ट्रीशियन का माल्यार्पण कर आजीवन सदस्य बनाया गया. आगामी 17 मई को जांजगीर में प्रस्तावित प्रांतीय सम्मेलन पर भी चर्चा कर सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी व सचिव एल बी एस जाटवर ने उपस्थित हो कर सभी साथियों को स्थापना दिवस की बधाई दिया. बैठक में प्रांतीय महामंत्री बिंदेश्वर राम रौतिया अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव सचिव आर एन साहू जिला पदाधिकारी एस एल भगत टिल्लू राम पटेल, हिलारियुस लकड़ा, सुदर्शन लाल उरांव आदि उपस्थित थे. बैठक के अंत में पेंशनरों के जायज हक़ के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया गया. उक्त जानकारी जिला सचिव आर एन साहू द्वारा दी गई.
