RAIGARH

गोवर्धनपुर में चक्रधरनगर पुलिस की छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

*27 मार्च, रायगढ़* । अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कल चक्रधरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवर्धनपुर में एक घर पर छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब बरामद की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रशांत राव के निर्देशन में पुलिस टीम ने जयमन मिंज के घर पर दबिश दी, जहां आरोपी ने शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यवाही कल 26 मार्च 2025 की शाम की है, जब पुलिस को जानकारी मिली कि गोवर्धनपुर निवासी जयमन मिंज अपने घर के बाड़ी में महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल गोवर्धनपुर पहुंचकर आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से 10 लीटर महुआ शराब (1,000 रूपये) जब्त की गई। आरोपी की पहचान जयमन मिंज (36), निवासी उरांव पारा, गोवर्धनपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह इस शराब को बेचने की तैयारी में था। शराब जब्त करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस छापेमारी में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और आरक्षक चंद्रकुमार बंजारे की अहम भूमिका रही।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking