नियमितीकरण की लड़ाई जीतने वाले श्रमिक नायक रामकुमार सिन्हा जी को जन्मदिन पर सलाम…..!

रायगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रमिक आंदोलन के शिखर पुरुष श्री रामकुमार सिन्हा जी के जन्मदिवस पर आज पूरे प्रदेश में वन कर्मचारियों ने ‘धन्यवाद’ और ‘बधाई’ का उद्घोष किया।
श्री सिन्हा के नेतृत्व में दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं स्थायीकरण के दशकों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने इस मुद्दे को अपने जीवन का एकमात्र मिशन बनाकर शासन की दहलीज से लेकर सड़क तक जो निर्णायक जंग लड़ी, उसके परिणामस्वरूप आज हजारों वन कर्मचारी परिवारों को स्थायित्व, पहचान और सम्मान की जिंदगी नसीब हुई है।
‘वन कर्मचारी मेरा परिवार है’ – इस संकल्प के साथ जीने वाले श्री सिन्हा ने वन कर्मचारियों की ‘दशा और दिशा’ दोनों बदली है। उनके त्याग, तपस्या और जुझारूपन ने छत्तीसगढ़ के श्रमिक आंदोलन को नई ऊंचाई दी है। यही कारण है कि आज हर वन कर्मचारी उन्हें ‘श्रमिकों का मसीहा’ और ‘नियमितीकरण का नायक’ मानता है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के समस्त साथियों ने ‘संघर्ष से सफलता’ का इतिहास रचने वाले अपने प्रिय नेता श्री रामकुमार सिन्हा जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन एवं चिर यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए जन्मदिवस पर क्रांतिकारी सलाम प्रेषित किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ
