रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार

🚨 दो जिलों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
🚨 नाकेबंदी के लिए खडी वाहन को टक्कर मार भागे थे तस्कर, लैलूंगा पुलिस ने पीछा कर दबोचा 34.865 किलो गांजा की खेप वाहन से बरामद
🚨 गिरफ्तार 8 गांजा तस्करों से 34 पैकेट गांजा, 3 कार और 8 मोबाइल समेत 61.53 लाख की संपत्ति जप्त
🚨 गांजे की बड़ी खेप लेकर उड़ीसा से यूपी जा रहा था तस्करों का काफिला, रायगढ़ पुलिस और सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने दबोचा
🚨 आगे कार और स्कूटी से पायलटिंग, पीछे गांजे से भरी थी टाटा सफारी कार, लैलूंगा पुलिस की घेराबंदी में पकड़े जाने के बाद पूरा तस्कर सिंडिकेट बेनकाब*रायगढ़, 4 सितंबर* । “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई औरा कार तथा 8 मोबाइल जप्त किया गया है आरोपियों से 61 लाख 53 हजार से अधिक रुपए की संपत्ति की जप्ती की गई है । लैलूंगा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में मिली सफलता का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा खुलासा करते हुए मीडिया से जानकारी साझा की गई। जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 03 सितंबर 2026 को लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली कि एक काले कलर की टाटा सफारी क्रमांक UP 70 DF 0050 में भारी मात्रा में गांजा बिक्री हेतु जमुना के रास्ते उड़ीसा की ओर से होकर लैलूंगा-पत्थलगांव होकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रही है । थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी को अवगत कराया गया । एसडीओपी श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस की टीम तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की घेराबंदी में लग गई । ग्राम कमरगा में नाकाबंदी के दौरान जमुना की ओर से एक तेज रफ्तार एक काले रंग का सफारी UP 70 DF 0050 आ रही थी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया टाटा सफारी के चालक ने पुलिस के प्राइवेट वाहन CG 13 AM 0302 को साइड से ठोकर मारते हुए तेजी से पाकरगांव लैलूंगा की और भागने लगा । पुलिस टीम वाहन का पीछा करते हुए ग्राम मोतीपुर के पास पहुंची, जहां एक स्कूटी OD 12 H 6460 का चालक टाटा सफारी के आगे पायलेटिंग कर रहा था, पुलिस को देख दोनों वाहन छोड़ भागने लगे । पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा । स्कूटी चालक ने अपना नाम गगन कुमार चौधरी निवासी गोंडा अलीगढ़ी, उत्तर प्रदेश तथा टाटा सफारी का चालक अनिल कुमार चौधरी गोंडा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया । आरोपियों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि आरोपियों के साथ 6 और गांजा तस्कर इनके साथ उड़ीसा से निकले थे जो 02 हुंडई औरा कार में इनके आगे-आगे, इन्हें पायलेटिंग करते जा रहे थे । मुख्य मार्ग में दोनों हुंडई औरा कार को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की थाना सरिया पुलिस ने कंचनपुर बैरियर और बरगढ़ जाने वाले रास्ते पर संदेह के आधार पर पकड़ा । पकड़े जाने से पहले आरोपियों ने पीछे टाटा सफारी के चालक अनिल चौधरी को भागने बोले जो वापस कार मोड़ कर जमुना के रास्ते पत्थलगांव जा रहा था किन्तु लैलूंगा पुलिस की नाकेबंदी में पकड़ा गया । सरिया क्षेत्र में पकड़े गये हुंडई कार (औरा) UP 70 RT 1067 में संदेही - संदीप सिंह, ललित पाल, शुभम सिंह और दीपांशु सिंह तथा हुंडई कार (औरा) UP 70 RT 1067 में पकड़े गए संदेही- प्रिंस सिंह, देवेंद्र तिवारी पकड़े गए थे । काफी पूछताछ बाद सरिया पुलिस को इन्होंने बताया कि इनके पीछे आ रही टाटा सफारी कार में अनिल चौधरी गांजा रखा हुआ था । सरिया पुलिस ने रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों को सूचना दी जिस पर लैलूंगा पुलिस एक्टिव होकर एक सफल कार्रवाई में दो तस्करों को पकड़ा । इसी मामले में इन 06 आरोपियों को भी नामजद आरोपी बनाया गया है । दोनों जिलों की संयुक्त कार्यवाही में 8 आरोपी पकड़े गए हैं । आरोपियों पर थाना लैलूंगा में 20 B, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के कुशल मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उपनिरीक्षक बृज किशोर गिरी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह, प्रवीण कुंजारा, प्रधान आरक्षक जयशरण चंद्रा, देव प्रसाद राठिया, नंद कुमार पैंकरा, एडमोन खेस, आरक्षक विनोद कुजूर, शशि भूषण उरांव, शशि भूषण साहू, इलियाजर टोप्पो, प्रदीप कुर्रे, अरविंद कुजूर, राजू तिग्गा की अहम भूमिका रही है ।
गिरफ्तार आरोपी–
- अनिल कुमार चौधरी पिता किशन सिंह उम्र 36 वर्ष साकिन गोंडा थाना गोंडा जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश (UP)
- गगन कुमार चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 25 वर्ष साकिन गोंडा थाना गोंडा जिला अलीगढ उत्तरप्रदेश (UP)
- संदीप सिंह पिता स्व. राधेश्याम सिह उम्र 23 वर्ष ग्राम कोसड़ा खुदै थाना- मान्डा जिला प्रयागराज (UP)
- ललीत पाल पिता ओम प्रकाश पाल उम्र 22 साल ग्राम देवरी थाना- घाटा जिला फतेहपुर
- शुभम सिंह पिता श्री धर्मेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम कल्याणपुर कचरौली थाना – घाटा जिला फतेहपुर (UP)
- दिपाशुं सिंह पिता तिलक सिंह उम्र. 20 वर्ष ग्राम देवरी थाना घाटा जिला फतेपुर (U.P.)
- प्रिंस सिंह पिता अमर सिंह उम्र 28 साल ग्राम देवरी थाना घाटा जिला फतेहपुर (U.P.)
- देवेन्द्र तिवारी पिता सुरेश तिवारी 25 साल ग्राम सेगरधा थाना पश्चिम सरिरा जिला कौसांबी (U.P.)
जप्ती –
- 34 पैकेट अवैध मादक पदार्थ कुल वजन 34.865 किग्रा कीमती करीबन 17,43,200 रूपये
- टाटा सफारी कार यूपी 70 डीएफ 0050 कीमती करीबन 200000 रूपये
- एक नग स्कूटी ओडी 12 6460 कीमती करीबन 30000 रूपये
- हुंडई कार (औरा) UP 70 RT 1067 कीमती करीबन 9 लाख रूपये
- हुंडई कार (औरा) UP 70 RT 3451 कीमती करीबन 9 लाख रूपये
- 08 नग मोबाईल कीमती करीबन 80000 रू
जुमला कीमती 61 लाख 53 हजार 200 रूपये
