RAIGARH

महापल्ली में भाजपा लोइंग मंडल की मासिक बैठक संपन्न, 15 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के धरमजयगढ़ आगमन की तैयारीयों पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रत्येक बूथ से 20 कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने पर दिया गया जोर

महापल्ली (रायगढ़)। भारतीय जनता पार्टी लोईंग मंडल की मासिक बैठक आज महतारी सदन, महापल्ली में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 15 नवंबर 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ आगमन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता एवं आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का धरमजयगढ़ आगमन संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। इस कार्यक्रम में लोईंग मंडल की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी है।

उन्होंने मंडल के प्रत्येक बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल कराने की बात कही तथा सभी पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी लेकर तैयारी करने का आह्वान किया।

बैठक में भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष, बलिदान एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, जनसंपर्क एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल, जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान, मनोहर प्रधान,सूर्यकांत त्रिपाठी, राजेश प्रधान, नवीन बिस्वाल, मनोज प्रधान, श्रवण गुप्ता, चक्रधर यादव, संतकुमार साहू, राजकुमार निषाद, बसंत सिदार, सरोज भोय, पिंटू साव, तरुण गुप्ता, टीकाराम प्रधान, बृजेश गुप्ता, डॉ. नारायण दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking