RAIGARH

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में नॉन डिसेंट  वेजिनल हिस्टरेक्टमी ( एनडीवीएच) सर्जरी में वर्कशॉप का आयोजन

रायगढ़ ,12अप्रैल 2025,/स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ (छ.ग.)के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा नॉन डिसेंट वेजिनल हिस्टरेक्टमी (एनडीवीएच ) ऑपरेशन का एक दिवसीय लाईव वर्कशॉप का आयोजन किया गया । डॉ एम .के . मिंज (अस्पताल अधीक्षक),डॉ ए.एम .लकड़ा (विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया ), डॉ टी के साहू (विभागाध्यक्ष ,प्रसूति एवं स्त्री रोग ), डॉ जया साहू , एवंम समस्त प्राध्यापक , चिकित्सक , पीजी छात्र , उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के प्रसूति एवं रोग विभाग में नॉन डिसेंट वेजिनल हिस्टरेक्टमी (एनडीवीएच )पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे डॉ ज्योति जायसवाल ( विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग ,शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर ) द्वारा एनडीवीएच ऑपरेशन की बारीकियों का लाइव सर्जरी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया ।

एनडीवीएच सर्जरी के फायदे…

NDVH एक प्रकार की योनि हिस्टेरेक्टॉमी है जिसमें गर्भाशय को पेट के बजाय प्राकृतिक छिद्र (योनि) के माध्यम से निकाला जाता है। चूंकि इसमें कोई चीरा नहीं लगाया जाता है, इसलिए यह एक सुरक्षित तरीका है जिसके परिणामस्वरूप कम से कम निशान दिखाई देते हैं। इस कारण से इसे ‘निशान रहित सर्जरी’ कहा जाता है। एनडीवीएच एक ऐसी ऑपरेशन है जिसमे बीमारी ग्रस्त बच्चेदानी को प्राकृतिक योनी मार्ग के द्वारा ही ऑपरेशन करके निकाला जाता है ,इसमें शरीर पर कहीं भी टांका लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं।

हिस्टेरेक्टॉमी किसी भी अन्य सर्जरी की तरह एक बड़ा ऑपरेशन है और इसकी सिफारिश तब की जाती है जब महिलाएं और अधिक बच्चे पैदा करने की योजना नहीं बनाती हैं और असामान्य रक्तस्राव, फाइब्रॉएड आदि के लिए बहुत कम राहत के साथ चिकित्सा और गैर-सर्जिकल विकल्पों का प्रयास कर चुकी होती हैं।

डॉ टी. के. साहू (विभागाध्यक्ष ,प्रसूति एवं स्त्री रोग ) ने बताया कि नॉन डिसेंट वेजिनल हिस्टरेक्टमी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमे रायगढ़ के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ में डॉ ज्योत्सना अग्रवाल सिटी हॉस्पिटल से डॉ आचल अग्रवाल ,जिन्दल फोर्टिस से, डॉ ,संगीता पाण्डे ,जेएमजे मिशन हॉस्पिटल से , डॉ स्वाति मिश्रा , मेट्रो हॉस्पिटल से , और डॉ मेनका पटेल उपस्थित होकर प्रशिक्षण लिया , जिससे यहाँ के चिकित्सकों के साथ साथ छात्रों को भी ज्ञान अर्जित हो ।इसमें बहुत सारी बारीकियों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है जिससे मरीज में कोई जटिलता ना आय इन्ही सब के बारे में लाइव सर्जरी के द्वारा बारीकी से बताया गया ।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking