RAIGARH

सरपंच सहित ग्राम वासियों ने पटवारी माधुरी गहलोत को दी ससम्मान विदाई

रायगढ़। जिला प्रशासन ने हाल ही में सैकड़ों पटवारियों का ट्रांसफर किया था। इसी में भगोरा क्षेत्र की पटवारी माधुरी गहलोत का भी पुसौर क्षेत्र में ट्रांसफर हुआ है। आपको बता दे की पिछले तीन सालों से माधुरी गहलोत भागोरा क्षेत्र मे लगातार अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रही थी । तीन वर्ष सेवा देने पश्चात जब माधुरी का दूसरे क्षेत्र मे तबादला होने पर ग्राम पंचायत भगोरा के पंच एवं सरपंच सहित समस्त ग्राम वासियो के द्वारा विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित कर सन्मान किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत संबधित सभी कार्यों को निर्वाहन किया। उन्होंने जाति,निवास, आय प्रणाम पत्र सहित शासन की जुड़े सभी योजनाओं जन जन पहुंचया है । सभी ने माधुरी को ससम्मन विधाई दी और शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्राम पंचायत भगोरा सरपंच प्रतिमा बारीक, सरपंच प्रतिनिधि चंद्रमणि बारीक, जनपद प्रतिनिधि मुकेश राठिया, सोना राठिया, पुस्पा, रजनी राठिया, कोटवार केशव चौहान, फूलबासन राठिया, नकुल , मुंकू लोहार, धनीराम, रवीना राठिया, भागीरथी सिदार, भगवती, हरिहर आदि उपस्थित रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking