RAIGARH

रायगढ़ पुलिस के जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

🚨 जुआ रेड में पकड़े गए 18 जुआरियों से 38,450 रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त

🚨 कोतवाली, जूटमिल और पुसौर पुलिस की कार्रवाई से जुआ फड़ों पर कसा शिकंजा, आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध के तहत कार्रवाई

रायगढ़, 5 नवंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 04 नवंबर 2026 को कोतवाली, जूटमिल एवं पुसौर पुलिस द्वारा पांच अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड कार्रवाई करते हुए कुल 18 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ों से कुल 38,450 रुपये नकद, ताश की गड्डियां सहित अन्य सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में पंचधारी डेम के पास चार जुआरी पकड़े गए। डीएसपी श्री अजय नागवंशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पंचधारी डेम स्थित मंदिर के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए दीपंकर मित्रा उर्फ शुभम (32 वर्ष), सुभाष चन्द्र व्यापारी उर्फ आकाश (28 वर्ष), विक्की मंडल (40 वर्ष) एवं भास्कर दास (48 वर्ष), सभी निवासी रायगढ़, को पकड़ा गया। आरोपियों के फड़ एवं कब्जे से 23,200 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप चंद्र बेहरा एवं नरोत्तम यादव शामिल थे। जूटमिल पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर सात जुआरियों को पकड़ा। निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कयाघाट स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे विजय दास महंत (38 वर्ष), अक्षय भारद्वाज (30 वर्ष) एवं जावेद अली (20 वर्ष) को पकड़ा। इनके कब्जे से 1,980 रुपये नकद जब्त किए गए। इसी प्रकार बांझीनपाली स्थित मनकेशरी मंदिर के सामने जुआ खेल रहे संजय कुमार पाण्डेय (40 वर्ष), उमेश आदित्य (30 वर्ष), कमलेश उर्फ भुरी यादव (23 वर्ष) एवं एतवारी आदित्य (60 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके पास से 920 रुपये नकद जब्त किए गए। दोनों स्थानों पर कुछ जुआरी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुसौर पुलिस ने ग्राम बाघाडोला और जकेला में की रेड कार्रवाई, सात जुआरी गिरफ्तार। टीआई हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बाघाडोला पंचायत भवन के सामने बिजली की रोशनी में जुआ खेल रहे डिग्रीलाल चौहान (54 वर्ष), जपेश्वर चौहान (32 वर्ष) एवं गोपाल चौहान (34 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम बाघाडोला, को पकड़ा। इनके फड़ एवं कब्जे से 2,150 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। वहीं ग्राम जकेला खार के पास जुआ खेल रहे जगदीश साव (29 वर्ष), विद्याधर साव (48 वर्ष), सुशील प्रधान (48 वर्ष) एवं नंद कुमार साव (31 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 10,200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। दोनों कार्रवाई में उप निरीक्षक कुंदन गौर, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह तथा आरक्षक दिलीप सिदार, अनूप साव, महेश चौहान, मन्नु लाल एवं ठंडाराम गुप्ता शामिल थे। जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन अंकुश” के तहत अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *“जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking