RAIGARH

मुस्लिम जमात रायगढ़ ने निकाला कैंडल मार्च आतंकवाद का पुतला दहन किया एवं शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी

*जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का पुरजोर विरोध करते हुए मुस्लिम समाज रायगढ़ ने आज राजा महल से कैंडल मार्च निकाला और चांदनी चौक पहुंचकर आतंकवाद का पुतला दहन किया ,शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा इस कायराना हमले में हमारे हिन्दू भाइयों की बेरहमी से हत्या की अब आतंकवादियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई हो की दुबारा ऐसा करने से पहले कोई 100बार सोचे. यह सिर्फ देश के दुश्मन नहीं है. बल्कि इंसानियत के भी दुश्मन है. जम्मू कश्मीर राज्य का पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है. इस हमले के बाद पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा हम मोदी सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जावे ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो.*

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking