RAIGARH

गुवाहाटी में रामचंद्र शर्मा का हुआ सम्मान, मिला गुरु रविंद्रनाथ टैगोर अवॉर्ड

*रश्मि को भी श्रेष्ठ प्राचार्या का पुरस्कार*जिला हुआ गौरवान्वित*
रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को 1 ही वर्ष में शिक्षा के क्षेत्र का 5वां राष्ट्रीय पुरस्कार गुरू रविन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। एक उपदेश संस्थान के द्वारा घोषित इस शैक्षणिक अवार्ड में संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा को श्रेष्ठ डायरेक्टर का रविन्द्र नाथ टैगोर राष्ट्रीय अवार्ड तथा प्राचार्या रश्मि शर्मा को श्रेष्ठ प्राचार्या अवार्ड से सम्मानित किया गया है। संस्था की सहायिका सुश्री कोमल के द्वारा जानकारी में बताया गया कि उक्त पुरस्कार 17 मई को आसाम की राजधानी गुवाहाटी में संपन्न हुआ इसमे यह भी बताया गया है कि ज्यूरी मेंबर के द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा एवं प्राचार्या रश्मि शर्मा से प्राप्त गतिविधियों के फीडबैक के आधार पर तथा आयोजिका संस्था के द्वारा बनाये गये मापदंड के आधार पर चयन किया था इस सफलता पर जिलेवासियों, संपूर्ण स्कूल स्टॉफ व पैरेन्ट्स एवं विद्यार्थियों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर की है। ज्ञात हो कि संस्कार पब्लिक स्कूल अपने बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास कार्यक्रम के लिए प्रसिद्ध है
वर्सन
रामचन्द्र शर्मा
मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल
इस सफलता पर मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि लगातार प्रयास कर बच्चों का करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं यह पुरस्कार केवल संस्कार स्कूल नहीं वरन पूरे जिले के लिए गर्व का विषय हैं। हम इसे रायगढ़ के सभी लोगों को समर्पित करते हैं।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking