RAIGARH

महिला कांग्रेस ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की सफाई कर जताया विरोध, लगाए ‘संविधान निर्माता अमर रहे’ के नारे

जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हुए शामिल

रायगढ़/बीती रात रायगढ़ स्थित अम्बेडकर चौक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा दूषित किए जाने की निंदनीय घटना के विरोध में आज महिला कांग्रेस द्वारा शुद्धिकरण एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय फूलोदेवी नेताम जी के निर्देशानुसार एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेताओं द्वारा अम्बेडकर चौक पहुंचकर प्रतिमा की धुलाई, साफ-सफाई प्रतिमा स्थल शुद्धिकरण का कार्य किया गया।
महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस जन के द्वारा प्रतिमा स्थल प्रांगण में झाड़ू लगाई गई,साथ ही पूरे प्रांगण एवं बाबा साहब की मूर्ति को पानी से धोया गया और शुद्धिकरण करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए,बाबा साहब अमर रहे, उपद्रियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो,जय संविधान की गगनचुंबी नारे लगाए गए।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल अपने साथियों के साथ शामिल रहे और श्रम दान किया,महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल,रितेश वैद्य,राकेश पांडे,सत्यप्रकाश शर्मा, मुरारी भट्ट,दीपक आचार्य समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और जोरदार नारे लगाए —
“बाबा साहेब अमर रहें”, “संविधान निर्माता अमर रहें”।
महिला कांग्रेस की टीम ने एकजुट होकर सामाजिक सौहार्द और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया तथा ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।
उक्त कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष के अरुणा चौहान,युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,अनिरुद्ध गिरी,नितेश ठेठवार ,सुनीता खूंटे,कुसुम बघेल, लक्ष्मी ज़ोलहे अनीता मिर्धा, पुष्पा,अमित मिश्रा ,जय श्री कोल्ह,प्रीति तिवारी,अंबिका यादव,कला वैष्णव,मधु वैष्णव,शीतल,अगहन बाई,लक्ष्मी नारंग, गणेशी यादव, पनिशा गार्डिया,गीता पॉल, राखी,हेमा,रामेश्वरी उसुनीता मल्होत्रा, काजल आनंद,ममता चौहान, फूलकुमारी भट्ट, ने उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking