RAIGARH
पत्रकार राकेश स्वर्णकार को पितृ शोक

रायगढ़ l स्थानीय चांदमारी निवासी श्री लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार वर्तमान वर्तमान में चंद्र नगर केलो विहार रह रहे थे l उनका शुक्रवार की रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया l स्व लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के थे l स्व लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार अम्बिकेश स्वर्णकार व पत्रकार राकेश स्वर्णकार के पिता थे, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये l उनकी अंतिम यात्रा शनिवार की सुबह उनके निवास स्थान चंद्र नगर से निकली तथा पंजरी प्लांट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया l उनके ज्येष्ठ पुत्र अम्बिकेश स्वर्णकार ने मुख़ागनी दी l लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार के निधन पर रायगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत व सचिव नवीन शर्मा सहित समस्त प्रेस क्लब सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की l
