RAIGARH

दीक्षित पोहा जलेबी होटल पहुंचे महापौर जीवर्धन…. स्कूली दिनों को याद किया

रायगढ़ :-नटवर हाई स्कूल की दीवार से लगे दीक्षित महाराज के पोहा जलेबी होटल में महापौर जीवर्धन चौहान बरसते पानी में पहुंचे और पुराने दिनों को याद करते हुए पोहा जलेबी का लुत्फ उठाया ।महापौर जीवर्धन ने कहा बचपन में इसी होटल में वर्तमान संचालक अरुण दीक्षित के दादा योगेन्द्र नाथ दीक्षित के हाथों पोहा खाया करते थे उसके बाद स्कूल जाया करते थे। विदित हो टपरी में लगने वाली यह दुकान 1976 में शिव नायक दीक्षित ने शुरू किया था इसके बाद इस दुकान में योगेन्द्र नाथ दीक्षित बैठ रहे थे आज उनके पोते अरुण दीक्षित इस व्यवसाय को चला रहे है ।तीसरी पीढ़ी पोहा जलेबी बेचकर मेहनत परिश्रम से अपना परिवार चला रहे है। मौसम चाहे जो भी अरुण दीक्षित अल सुबह 6 बजे पहुंचते है और शाम 6 बजे तक दुकान बंद हो जाती है। दोपहर का खाना भी बनता है मध्यम वर्गीय लोगों के लिए अच्छी क्वालिटी का भोजन सस्ते दर में मिल जाता है। महापौर जीवर्धन ने बताया प्रधान मंत्री मोदी एवं विधायक ओपी चौधरी जी भी कठिन परिश्रम करने वालों का सम्मान करते है। कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है अरुण दीक्षित की पोहा जलेबी की दुकान इसका प्रमाण है ऐसे हजारों मेहनती लोग है जो ईमानदारी से अपना जीवन जीते है ऐसे लोगों की मेहनत को मै नमन करता हूं। इसके बाद गांधी गंज स्थित एक चाय ठेले वाले के यहां पहुंचे और बरसते पानी में चाय का लुत्फ लिया। चाय वाले के मेहनत की सराहना की। इस दौरान सभापति डिग्री साहू पार्षद अशोक यादव एवं ज्ञानेश्वर सिंह गौतम की मौजूदगी रही।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking