RAIGARH

नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस से नाराज पार्टी के युवा नेताओं ने दे दिया झटका…

घरघोड़ा नगरी निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष के चलते कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक रजनीकांत तिवारी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर अपना विरोध जताया। इस्तीफा पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को सौंप दिया गया है।

रजनीकांत तिवारी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के लिए एक और झटका तब लगा जब युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत पटैल ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को सौंप दिया।

इसके साथ ही आईटी सेल धरमजयगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष प्रसन्न देव ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक इस्तीफा देते हुए अपना पत्र प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस को सौंपा।

कांग्रेस की स्थिति कमजोर
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट बंटवारे में वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई, जिसके कारण पार्टी में असंतोष बढ़ा। सामूहिक इस्तीफे के बाद घरघोड़ा में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है। कार्यकर्ताओं का यह विरोध पार्टी के लिए आगामी चुनावों में बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

स्थानीय नेतृत्व पर उठे सवाल
इन इस्तीफों ने कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर उनकी उपेक्षा जारी रही, तो आने वाले दिनों में पार्टी को और बड़े झटके लगा सकते हैं।

कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन कार्यकर्ताओं का ये असंतोष पार्टी के लिए गंभीर संकट का संकेत दे रहा है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking