रायगढ़ नगर पालिक निगम को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाएंगे- रुसेन कुमार

‘आपका एक वोट रायगढ़ के भविष्य को स्वच्छ, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।’
रायगढ़ : रायगढ़ नगर पालिक निगम महापौर चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी रुसेन कुमार ने भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और
आत्मनिर्भर निगम बनाने के संकल्प के साथ जनता से समर्थन की अपील की है।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष ध्यान
रुसेन कुमार ने कहा कि रायगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन की जरूरत है, जिससे जनता को सुशासन का वास्तविक
अनुभव हो। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, ‘रायगढ़ की जनता को एक ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो निगम को पारदर्शी, स्वच्छ और
आत्मनिर्भर बनाए। मेरा लक्ष्य नगर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्त करना और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना है।’
भ्रष्टाचार मुक्त शासन की प्रतिबद्धता
उन्होंने आश्वासन दिया कि महापौर बनने के बाद नगर निगम की सभी प्रक्रियाओं को डिजिटल किया जाएगा, जिससे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं
पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा, ‘निगम के सभी कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए मैं एक प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित करूंगा, जिससे जनता
को हर फैसले की जानकारी मिले और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।’
आत्मनिर्भर निगमः आर्थिक सशक्तिकरण की पहल
रायगढ़ नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रुसेन कुमार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का वादा किया है, जिनमें शामिल हैं:
•
स्थानीय संसाधनों का कुशल प्रबंधन और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए नए वित्तीय मॉडलतैयार करना ।
नया माडल, जिससे नगर निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो और स्थानीय युवाओं को अधिकाधिक रोजगार मिले।
स्मार्ट सिटी मॉडल पर आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन, जिससे नगर निगम पर सरकारी अनुदानों की निर्भरता कम हो।
जनता के साथ सीधा संवाद और जनसुनवाई
रुसेन कुमार ने वादा किया कि वे महापौर बनने के बाद हर सप्ताह ‘जनता संवाद’ का आयोजन करेंगे, जहां नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता
से सुना और हल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मेरी प्राथमिकता रायगढ़ की जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को जमीनी स्तर
पर हल करना है।’
रायगढ़ के लिए नए विकास मॉडल की योजना
महापौर पद के लिए उनके विजन में शामिल हैं:
.
स्वच्छ और हरित रायगढ़ बनाने के लिए पर्यावरण अनुकूल योजनाओं का क्रियान्वयन ।
•
सड़क, जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाना।
.
महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष योजनाएं लागू करना।
रायगढ़ की जनता से समर्थन की आकांक्षा
रायगढ़ नगर निगम महापौर चुनाव में जनता के अपार समर्थन को देखते हुए रुसेन कुमार ने शहरवासियों से अनुरोध किया कि वे अपने मताधिकार का
सही उपयोग करें और भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और आत्मनिर्भर नगर निगम के निर्माण के लिए उन्हें अपना समर्थन दें।
‘आपका एक वोट रायगढ़ के भविष्य को स्वच्छ, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।’
