RAIGARH

जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान की ताई शकुंतला दुबे के निधन पर निवास जाकर मंत्री ओपी ने शोक जताया

रायगढ़ :- जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की ताई श्रीमती शंकुतला दुबे के निधन पर शोक जताने विधायक रायगढ़ एवं सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी घरघोड़ा स्थित उनके निवास पहुंचे । श्रीमती दुबे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक जताया। घरघोड़ा के शिक्षा विद रहे सुरेंद्र कुमार दुबे की धर्मपत्नी शंकुतला देवी का विगत 10 जुलाई को देव लोक गमन हो गया था। संजीव दुबे राजीव दुबे की माता के निधन पर शोक जताते हुए ओपी में मृत आत्मा को परमात्मा के चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking