CHHATTISGARHRAIGARH

जिले में 11 पालना केन्द्र का हुआ शुभारंभ,कामकाजी महिलाओं के बच्चे होंगे लाभान्वित

रायगढ़, 15 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिले में पालना केंद्र का शुभारंभ विभिन्न स्थानों पर किया गया है। इन पालना केन्द्रों में कामकाजी महिलाओं के 03 वर्ष तक के छोटे बच्चे लाभान्वित होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिले में 11 पालना केन्द्र की स्वीकृति दी गई है। जिसमें बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण में 03, रायगढ़ शहरी में 05, तथा बाल विकास परियोजना खरसिया में 03 स्वीकृत है। इस प्रकार कुल 11 पालना केन्द्र का संचालन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के बच्चों के देख रेख के लिए पालना केन्द्र स्वीकृत दी गई है। जिसमें एक पृथक क्रेश कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी तथा उन्हें पृथक से मानदेय प्रदान किया जाएगा। पालना केन्द्रों का संचालन सुबह 9 बजे से 5 बजे के बीच होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मैदानी स्तर के अधिकारियों को बेहतर रूप से पालना केन्द्र संचालन हेतु कहा है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking