RAIGARH

लैलूंगा पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को पकड़ा, चार मवेशियों को कराया मुक्त

*रायगढ़, 17 अगस्त 2025*- थाना लैलूंगा पुलिस ने शनिवार 16 अगस्त को कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पीकअप वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कुल जब्ती कीमत करीब 5 लाख 75 हजार रुपये है।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रोहित बंजारे को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि घरघोड़ा की ओर से एक पीकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शाम करीब 4 बजे ग्राम रूड़ूकेला पुल के पास घेराबंदी में सफेद रंग की महिन्द्रा पीकअप (क्रमांक UP-64-CT-0847) को रोककर जांच की, जिसमें चालक गिरवर प्रसाद यादव पिता जयन्त कुमार यादव उम्र 28 वर्ष और उसका साथी सुनील कुजूर पिता दिलीप कुजूर उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी झिक्की थाना बगीचा जिला जशपुर चार कृषक मवेशियों को ठूस-ठूसकर ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने घरघोड़ा से झारखंड बिक्री के लिए मवेशी ले जाने की बात कबूल की।

पुलिस ने मौके से चार मवेशी, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है, और पीकअप वाहन जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है, कुल 5 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपियों द्वारा मवेशियों को अमानवीय ढंग से भूखा-प्यासा कर यातनापूर्वक ले जाया जा रहा था, जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 213/2025 धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रोहित बंजारे के साथ आरक्षक राजू तिग्गा और संत कुमार केंवट सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking