RAIGARH

रायगढ़ नगर निगम के तीसरे मोर्चे आशीर्वाद पैनल से महापौर प्रत्याशी सीरिल कुमार उतरे मैदान में

नगरीय निकाय चुनाव में महज कुछ द ही दिन शेष रह गए हैं । ऐसे में भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अपनी कमर कस ली है। आज रायगढ़ नगर निगम तीसरे मोर्चे आशीर्वाद पैनल सिटी छाप के महापौर प्रत्याशी इंजीनियर सीरिल कुमार
रायगढ़ के प्रसिद्ध निकले महादेव मंदिर में मत्था टेककर चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अपने समर्थकों के साथ गाजे बाजे में निकले। रविवार को रायगढ़ शहर में अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण करते आशीर्वाद मांगा । वही नगर में कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार किया।
रायगढ़ नगर निगम चुनाव वर्तमान में काफी दिलचस्प हो गया है एक ओर बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी, बहुजन समाज पार्टी के महापौर प्रत्याशी मैदान में है वही तीसरे मोर्चे आशीर्वाद पैनल से महापौर प्रत्याशी सीरिल कुमार अपने कार्यकर्ताओं सहित घोषणा पत्र जारी करते हुए जन-जन तक पहुंच रहे हैं । आज रायगढ़ केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से चक्रधरनगर चौक तक पूरा शहर भ्रमण करते हुए रैली निकाल कर आशीर्वाद मांगा ।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking