RAIGARH

रायगढ़ की राजनंदनी पटनायक ने ओड़िशी नृत्य से मोहा मन

*चक्रधर समारोह में मिली दर्शकों की खूब सराहना*

रायगढ़, 28 अगस्त 2025// अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह में गुरुवार की शाम ओडिसी नृत्य की अनुपम छटा बिखरी। रायगढ़ की प्रतिभाशाली नृत्यांगना सुश्री राजनंदनी पटनायक ने अपनी साथी पूनम गुप्ता के साथ मिलकर ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। दर्शकदीर्घा में बैठे श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया और उत्साहवर्धन किया। राजनंदनी पटनायक ने मात्र तीन वर्ष की उम्र से ओडिसी नृत्य का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। अपनी लगन और साधना के बल पर उन्होंने अनेक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। वे वर्ष 2019-20 में सीसीआरटी स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली ओडिसी नृत्यांगना बनीं। इसके अतिरिक्त उन्हें पंडित सुंदरलाल शर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट नृत्य प्रतियोगिता में कई बार प्रथम स्थान हासिल किया है। बनारस यूनिवर्सिटी वाराणसी में आयोजित कृष्ण प्रिय महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें स्वर्ण मयूर सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking