लाल कुमार कार्की बने खरसिया ए.डी.जे. कोर्ट के प्रथम शासकीय वकील
रायगढ़ / अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खरसिया में प्रस्तुत प्रकरणों में जिसमें राज्य सरकार पक्षकार है ऐसे सभी मामलों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्राम तिउर निवासी मिलनसार बुलंद आवाज के धनी गरीबों के साथी एवं नीति के पुजारी अधिवक्ता लाल कुमार कार्की को अपना शासकीय अतिरिक्त अभिभाषक एवं अतिरिक्त लोकअभियोजक (वकील) नियुक्त किया है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार में कार्की को खरसिया ए.डी.जे.कोर्ट का प्रथम शासकीय वकील बनने का गौरव प्रदान किया है। कार्की इसमें पहले बाल न्यायालय (C.W.C.) रायगढ़ में सदस्य पद पर एवं रायगढ़ जिले के लोकपाल मनरेगा पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्की के इस पद पर नियुक्ति से सभी मित्रों, वकील साथियों, सामुदायिकजनों, एवं पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों ने उन्हें ढेर सारी बधाई देते हुए शासन प्रशासन के उच्चपदों पर आसीन होकर आजीवन सेवा करने की ढेर सारी शुभकामनाएं दिए हैं।
