RAIGARH

जुनैद साबरी ने गोल्ड मेडल जीता

रायगढ़ / चांदनी चौक के युवा जुनैद साबरी का बॉडी बिल्डिंग के प्रति जुनून किसी से छिपा नहीं पहले भी उन्होंने प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करते हुए रायगढ़ का मान बढ़ाया है
कल दिनांक 31/08/25 को कोलकाता में हुए बड़े बॉडीबिल्डिंग कॉम्पिटिशन में मेन्स फिजिक में सेकेंड पोजीशन और क्लासिक फिजिक बिगनर टॉल केटेगरी में फर्स्ट पोजीशन लाकर गोल्ड मेडल हासिल किया आज के ज्यादातर युवा पीढ़ी जहां देर रात तक मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेल करके अपना समय और स्वास्थ्य दोनों ही खराब कर रहे हैं ऐसे समय में जुनैद साबरी जैसे युवा अपने सेहत के प्रति जागरुक होकर बॉडीबिल्डिंग में राष्ट्रीय स्तर पर जाकर फर्स्ट पोजीशन और सेकंड पोजीशन लाकर गोल्ड ओर सिल्वर मेडलमेडल जीतना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय है शाम 5:00 बजे चांदनी चौक में शहर के लोगों के द्वारा जुनैद साबरी के इस उपलब्धि पर उसको सम्मानित किया गया एवं केक काटकर उसके इस गौरवपूर्ण पल का जश्न मनाया गया
जुनैद साबरी ने बातचीत में बताया कि किसी कंपटीशन की तैयारी में अपने शरीर को तैयार करने के लिए नियमित संतुलित खान-पान एवं शरीर को कठोर ट्रेनिंग के साथ साथ बहुत ही संयम की जरूरत पड़ती है जिसमें पैसे के साथ साथ बहुत मेहनत भी लगता है पर मेहनत जरूर रँग लाती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राजू अग्रवाल ,हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन, मोहम्मद आवेश, जब्बार साबरी ,मोहम्मद रज्जाक साबरी,मोहम्मद ताज अतहर हुसैन, यावर हुसैन शानू साबरी ,राजा सिंग, संतोष पंडा,सुभाष जी, शिवांश कुमार,वसीम खान अखलाक खान,अंजय मिश्रा, सरवर हुसैन,असगर हुसैन ,विग्नेश , तनवीर रुद्राक्ष, सूरज शामिल रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking