ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कामयाब बनाने में बेहतरीन पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक और सभी थानों के इंचार्ज को मोमेंटो और गुलदस्ता देकर शुक्रिया अदा किया गया

रायगढ़ / सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई शहर के कमेटियों जिनमें सदर जामा मस्जिद मोहम्मद आवेश, सदर मस्जिद गरीब नवाज हाजी शेख अब्दुल्लाह , सदर सुन्नी मक्का मस्जिद वसीम खान, सदर मदरसा गौसुलवरा असगर खान सदर मस्जिद फातिमा रेगड़ा सुलेमान भाई, तेगी कमेटी के वली भाई ,नूरी मस्जिद के मेंबर्स, साबरी मस्जिद चांदमारी में मेंबर्स का शुक्रिया अदा किया गया।
बैठक में आपसी मशवरा में तय किया गया कि पंजाब बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए मुस्लिम समाज के जरिए ज्यादा से ज्यादा सहायता राशि जमा किया जाए जिसके लिए आने वाले जुम्मे में सभी मस्जिदों में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए चंदे का ऐलान किया जाएगा और उसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों से जो भी सहयोग राशि मिलेगी उसे एकत्रित कर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को सौपा जाएगा।
सीरतुन्नबी कमेटी अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सिर हुर्सैन ने बताया कि हम सबकी कोशिश रहेगी कि आने वाले वक्त में हमेशा इस तरह के प्रोग्राम के जरिए खिदमत ए खल्क करते ही रहें पर इसके लिए मुस्लिम समाज के सभी वर्ग के लोगों का हमेशा साथ चाहिए रहेगा
आज की इस प्रोग्राम में मीर मोहसिन अली सचिव सीरतुन्नबी कमेटी हाजी शेख कलीमुल्लाह वारसी, मोहम्मद आवेश सदर जामा मस्जिद, हाजी शेख अब्दुल्लाह सदर मस्जिद गरीब नवाज, वसीम खान सदर सुन्नी मक्का मस्जिद हाजी गुलाम रसूल खान, शेख सुलेमान सदर मस्जिद फातिमा रेगड़ा , गुलाब खान सदर मदरसा गैसुलवारा, मुनीर भाई अली भाई तेगी कमेटी, मोहम्मद शमशिर,साबरी मोहम्मद इमाम बैग, मोहम्मद इलियास मोहम्मद अशफाक खान, मोहम्मद अल्ताफ लूलानिया, जुबेर महमूद खान, शेख अतहर हुसैन, सैयद असगरसाबरी, शेख यावर हुसैन, मोहम्मद सत्तार भाई, फरिद साबरी,अयूब अली , मोहम्मद रिजवान खान हसन अली मनिहार मोहम्मद फरीद साबरी तौसीफ अहमद शामिल रहे।
