RAIGARH

सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

एनटीपीसी लारा द्वारा त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 18 अगस्त से 17 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत परियोजना के आस पास ग्रामों में एवं विद्यालयों में लोगों को सरल भाषा एवं नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से जागरुक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 18 सितंबर 2025 को यह कार्य पुसौर बाजार, चंद्रहासिनी मंदिर एवं बड़े हरदी उच्च माध्यमिक विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया एवं एक दुर्नीति मुक्त भारत गठन में सहभागी बनने के लिए अपील की गई। इस कार्यक्रम का आनंद सभी लोगों ने लिया और ऐसी कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री हरीशंकर पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए एक ईमानदार और पारदर्शी समाज गठन के लिए हम सब को आगे आने की जरूरत है। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज़ अदा करना है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking