विद्यार्थियों ने कहा शहर को स्वच्छ रखने सभी की भागीदारी जरूरी

0 *स्वक्षता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इंटर स्कूल कॉलेज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*रायगढ़।* शनिवार को निगम सभाकक्ष में स्वक्षता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इंटर स्कूल कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान कॉलेज एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से जुगाड़ के विभिन्न मॉडल, पेंटिंग, पोस्टर, भाषण, निबंध प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शहर को स्वच्छ रखने सभी शहरवासियों की भागीदारी जरूरी होने की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर होना चाहिए। इसके लिए शहर के भावी भविष्य स्कूल के विद्यार्थीयों का समावेशी होना बहुत जरूरी है। उनके द्वारा ही घर से लेकर आस पड़ोस में रहने वाले, मित्रगण और रिश्तेदार में स्वच्छता अपनाने जैसी व्यवहार परिवर्तन और व्यवहार में आत्मसात जैसे जनजागरूकता का कार्य किया जा सकता है। अपने शहर को साफ रखने के लिए सभी शहरवासियों को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने, कूड़ा-कचरा स्वच्छता दीदियों के रिक्शा एवं निगम के वाहनों को ही देने, कहीं पर भी कचरा नहीं फेंकने की अपील की। सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। हमें सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग दो डस्टबिन में रखने, स्वच्छता दीदियों को ही सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने और गंदगी फैलाने वालों को रोकने टोकने जैसे व्यवहार को आत्मसात करना होगा। इससे ही सुग्घर रायगढ़ की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं से शहरवासियों को अपने क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने और लोगों से रायगढ़ को स्वच्छता की श्रेणी में नंबर एक बनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में निगम क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज द्वारा भाग लिया गया। छात्रों ने कबाड़ से जुगाड़ मॉडल, जिसमें पानी टैंक इंडीकेशन, सोलर विद्युत उत्पादन, स्वक्षता अपनाने के लिए मनमोहक पेंटिंग, पोस्टर, जागरूकता और ओज शब्दों से भरे भाषण, निबंध प्रस्तुत किया, जिसकी सभी खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में पार्षद अमरनाथ रात्रे सहित जनप्रतिनिधिगण, स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
