RAIGARH

सीरतुन्नबी कमेटी रायगढ़ ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलीफ फंड दिया

रायगढ़ / सीरतुन्नबी कमेटी रायगढ़ की अपील पर शहर के मुसलमान भाइयों से 311786/-तीन लाख ग्यारह हजार सात सौ छियासी रुपए पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा किया गया
अभी पिछले माह भारी सैलाब की वजह से पंजाब में काफी ज्यादा जानोमाल का नुकसान हुआ है इस सैलाब की वजह से वहां खेती बाड़ी ,कारोबार, घर दुकानो को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है ऐसे मुसीबत के वक्त में रायगढ़ के मुसलमानो ने अपने पंजाब में रहने वाले भाइयों के दर्द और तकलीफ को समझा
इस बारे सीरतुन्नबी कमेटी अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन ने अपनी टीम के साथ बैठक बुलाया जिसमें तय किया गया कि रायगढ़ शहर में पंजाब सैलाब मुसीबतज़दा लोगों के लिए अपने कौम के लोगों से ज्यादा से ज्यादा रकम जमा की जाए और और कमेटी की इस पहल पर रायगढ़ के मुसलमानो दिल से साथ दिया।
रायगढ़ की सभी मस्जिदों से जुम्मा के नमाज के बाद इमामों के द्वारा मुसलमानो से फंड जमा करने के लिए गुजारिश की गई।
जमा की गई रकम जरूरतमंद लोगों तक सही से पहुंच सके इसलिए 311787,/-(तीन लाख ग्यारह हजार सात सौ छियासी रुपए )का बैंक डी डी बनवा कर रायगढ़ गुरुद्वारा में श्री गुरुसिंग सभा अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह राजपाल, सचिव हर्ष पाल बग्गा, उपाध्यक्ष सतपाल बग्गा , उपाध्यक्ष प्रितपाल सिंह मल्होत्रा, हरमीत सिंह घई संरक्षक को सौंपा
इस मौके पर रायगढ़ मुस्लिम अवाम के तरफ से इस फंड को सौंपने हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन सदर सीरतुन्नबी कमेटी , मोहम्मद आवेश सदर जामा मस्जिद, हाजी शेख अब्दुल्लाह सदर मस्जिद गरीब नवाज, वसीम खान सदर सुन्नी मक्का मस्जिद, मोहम्मद शमशीर, फारूक भाई,इम्तियाज हुसैन,मोहम्मद अयूब, हसन अली, फरीद साबरी, सैयद साबिर,इकबाल भाई और समाज के लोग मौजूद रहे

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking