RAIGARH

महुआ शराब जप्त महिला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ / आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत तमनार थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी वृत्त घरघोड़ा की टीम ने तमनार निवासी एक महिला के कब्जे से 10.200 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की है। आबकारी विभाग के प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सपना सिदार पति अजय सिदार उम्र 37 वर्ष निवासी तमनार रहवासी मकान में अवैध रूप से महुआ शराब संग्रहित कर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान मौके में शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2 )एवं 59 (क ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आबकारी वृत्त घरघोड़ा के अंतर्गत प्रकरण क्रमांक 129/2025 कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान रागिनी नायक आबकारी उप निरीक्षक,राजेश्वर ठाकुर मुख्य आरक्षक, लाकेश नेताम, प्रवीण जांगड़े, कुमारी अनीशा तिर्की आरक्षक की अहम भूमिका रही।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking