RAIGARH

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

————————————————-
*सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का जाना समाज के लिए अपूर्ण क्षति जिला अध्यक्ष नेगी*

रायगढ़ | रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने अंचल के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. अग्रवाल का निधन शुक्रवार संध्या उनके निजी निवास पर 83 वर्ष की आयु में हुआ। स्व. डॉ. दुलीचंद अग्रवाल जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक एवं जननायक स्व. रामकुमार अग्रवाल जी के द्वितीय पुत्र थे। वे अपने पीछे एक प्रतिष्ठित और सेवाभावी पारिवारिक विरासत छोड़ गए हैं। वे स्व. अमीचंद राहगीर के छोटे भाई तथा स्व. इंजीनियर बाबूलाल, डॉ. रमेश (मुंबई), जयप्रकाश, डॉ. राजू और स्व. अजय के बड़े भाई थे। डॉ. अग्रवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सुनील अग्रवाल (कुक्कू), अनिल अग्रवाल(चीकू) और निखिल के पिता थे तथा डॉ. राघव, ओम एवं अनुभव के दादा जी थे। उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई थी। जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने अपने शोक संदेश में कहा “डॉ. दुलीचंद अग्रवाल जी का निधन न केवल शोकाकुल परिवार के लिए, बल्कि पूरे अंचल के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने चिकित्सा के माध्यम से दशकों तक जनता की सेवा की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking