RAIGARH
अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

रायगढ़ / कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध महुआ शराब की प्राप्त शिकायत के आधार पर दिनांक 09/01/2026 को आबकारी वृत्त – *रायगढ़ (दक्षिण)* अन्तर्गत ग्राम- घुघवा, थाना- पुसौर निवासी कार्तिक कुंवर चौहान आत्मज स्व. दिलसाय चौहान उम्र – 50 वर्ष के संज्ञान आधिपत्य से 02 – 02 लीटर क्षमता वाली 02 हरे रंग की बोतल में भरी 04 लीटर तथा 02 सफेद रंग की बोतल में भरी 04 लीटर, कुल 08 लीटर महुआ शराब (बाजार मूल्य- रूपए 1600/-) के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्यवाही की गयी । उक्त कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक, याजेंद्र मेहर एवं आबकारी मुख्य आरक्षक, लालसिंह कंवर का सराहनीय योगदान रहा।।
