RAIGARH

रामभांठा में छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पक्षी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*रायगढ़*। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में आज छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए पक्षी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पक्षियों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा जैव विविधता के महत्व से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में वन विभाग रायगढ़ की ओर से श्री राजकुमार सारथी, परिक्षेत्र सहायक रायगढ़, श्री लुकास नायक, पक्षी विशेषज्ञ एवं श्री अनमोल पटेल, सहयोगी ने विद्यार्थियों को विभिन्न पक्षी प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास, जीवन-चक्र, संरक्षण की आवश्यकता तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में सरल, रोचक एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे और विषय को गहराई से समझा।
कार्यक्रम के *सफल आयोजन में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति, पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मचारी श्रीमती नीलिमा राजपुत (व्याख्याता), श्रीमती कांता मोदी (व्याख्याता), श्रीमती निकेता दुबे (व्याख्याता), श्रीमती जया मंजरी (व्याख्याता), श्रीमती रीता खड़िया (प्रयोगशाला सहायक) एवं श्रीमती तेजमती टोन्डे की उपस्थिति रही, जिनका कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking