RAIGARH
अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध महुआ शराब की बिक्री पर लगातार कार्रवाई जारी है।प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 20/01/2026 को आबकारी वृत्त – *खरसिया अन्तर्गत ग्राम- किरीतमाल निवासी रमेश लहरे के आधिपत्य से कुल 09* लीटर महुआ शराब (बाजार मूल्य – 1800/-) के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक कुशल कुमार पटेल, आबकारी मुख्य आरक्षक रमन लाल नेमी एवं आबकारी महिला आरक्षक अनिषा तिर्की का विशेष योगदान रहा।
