मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र व मदरसा प्रकोष्ठ के विभाग संयोजक ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

रायगढ़ / मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र व मदरसा प्रकोष्ठ विभाग के संयोजक सैय्यद इफ़्तेख़ार ( चिंटू साबरी )ने मुस्लिम समाज के लोगों को तीर्थ यात्रा में ले जाने के लिए व मुस्लिम समाजिक भवन बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा। पिछले सरकार द्वारा मुस्लिम समाज के बुजुर्गों को अजमेर शरीफ ले जाया जाता था। अजमेर शरीफ, नागपुर ताज बाग, हाजी अली दरगाह मुंबई,जो कि बंद कर दिया गया है।इसी विषय को लेकर आज मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र व मदरसा प्रकोष्ठ के रायगढ़ विभाग संयोजक ने तीर्थ यात्रा चालू करने के लिए आवेदन दिए और मुस्लिम समाज के लिए भवन की मांग किया गया। रायगढ़ में मुस्लिम समाज का एक भी भवन नहीं है। सामाजिक भवन नहीं होने के कारण शादी विवाह की कार्यक्रम में और सामाजिक कार्य करने में परेशानी होती है। इस विषय पर सीएम साहब अवगत कराया गया। समाज के बुजुर्ग,और विकलांग,पेंशन में बढ़ोतरी के लिए भी चर्चा हुई। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यह एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करता है।
