RAIGARH

भाजपा सरकार का बजट युवाओं को बर्बाद करने का संकल्प:दीपक मंडल


छत्तीसगढ़ का बजट निराशाजनक, जनता को गुमराह करने वाला – दीपक मंडल
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने बजट को “युवाओं को बर्बाद करने का संकल्प पत्र” करार देते हुए कहा कि यह बजट रोजगार, किसान और आम जनता – तीनों के साथ खुला छलावा है।
दीपक मंडल ने कहा कि चुनाव से पहले मोदी की गारंटी के नाम पर किए गए वादे अब पूरी तरह गायब हैं। “500 रुपये का गैस सिलेंडर, 57 हजार शिक्षक भर्ती और युवाओं के लिए रोजगार—इन सबको खोजने पर भी बजट में कहीं नहीं पाया गया। यह बजट उम्मीदों का नहीं, बल्कि धोखे का दस्तावेज़ है।” उन्होंने कहा कि राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए न तो कोई स्पष्ट भर्ती कैलेंडर है और न ही रोजगार सृजन की कोई ठोस योजना। किसानों को राहत देने की बात तो दूर, महंगाई से त्रस्त आम जनता के लिए भी बजट में कोई कारगर उपाय नहीं दिखता। प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बजट में केवल आंकड़ों का खेल दिखाया है, जबकि ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। यह बजट विकास का नहीं, केवल प्रचार का बजट है। सरकार भाषणों में खुशहाली दिखा रही है, लेकिन प्रदेश का युवा हताश और किसान परेशान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब प्रदेश की जनता, युवा और किसान भाषण नहीं, बल्कि हक़ और हिसाब मांग रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता सब समझ रही है। यह सरकार वादों से नहीं, जवाबदेही से चलेगी। कांग्रेस इस जनविरोधी बजट के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांग की है कि वह तुरंत रोजगार पर ठोस नीति, भर्ती कैलेंडर जारी करे और किसानों व आम जनता को वास्तविक राहत दे,।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking